दंतेवाड़ा, फरवरी 19 -- छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए जामनगर, गुजरात से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्क फ्रॉम होम के नाम पर आसानी से पैसा कमाने का लालच देकर लोगों से ठगी करता था।
जिला पुलिस से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार,थाना बचेली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी और उसके साथियों से 15 मार्च 2025 से 18 जून 2025 के बीच एक लुक कंपनी से टास्क पूरा करने पर राशि डबल करने के नाम पर कुल 7,91,547 रुपये की धोखाधड़ी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित