पटना , मार्च 28 -- वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार सिंह को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) की पैनल सलाहकार समिति (पीएसी) का सदस्य नामित किया गया है।
भारत सरकार की अवर सचिव गीता मोहन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार सरकारी विज्ञापन प्राप्त करने के लिए प्रकाशनों को पैनल में शामिल किए जाने के लिए और उनके आवेदनों पर विचार करने के लिए एक पैनल सलाहकार समिति होगी।" इसमें यह भी सूचित किया गया है कि बड़े, मध्यम और छोटे श्रेणी के समाचार पत्रों से गैर-सरकारी सदस्यों को पैनल सलाहकार समिति में नामित किया गया है।
इस पैनल में कई मिडिया समूहों में सम्पादक के पद पर रहे मनोज कुमार सिंह के अलावा पत्रकार आशुतोष झा और प्रदीप पिल्लई को भी शामिल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित