धार , दिसंबर 04 -- मध्यप्रेदश के धार जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध रुप से परिवहन की जा रही लकड़ी से भरे एक वाहन को पकड़ा हैं।

मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने बकानेर मार्ग पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

डीएफओ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मनावर के पास निगरनी बकानेर मार्ग पर अवैध रूप से लकड़ी की कटाई और परिवहन का कारोबार चल रहा है। इस सूचना पर तत्काल गश्ती एवं चेकिंग दल का गठन कर क्षेत्र में भेजा गया। रात के अंधेरे में, टीम ने बकनेर से खलघाट मार्ग की ओर तेज़ी से जा रहे लाल रंग के एक आयशर वाहन क्रमांक एमपी 09 जीएफ 7800 को देखा। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को रुकवाया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान, वाहन में नीम और बबूल की गीली लकड़ी भारी मात्रा में भरी हुई पाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित