देहरादून , फरवरी 18 -- उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों के अंतर्गत, वनाग्नि नियंत्रण के लिए वन विभाग के नेतृत्व में बनाए गए कुल 41 क्रू स्टेशनों पर मॉक ड्रिल किया गया। आगामी महीनों में संभावित वनाग्नि की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए यह अभ्यास प्रदेश के विभिन्न वनाग्नि-संवेदनशील क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया, जिससे वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित, संगठित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित