भरतपुर , मार्च 12 -- राजस्थान में भरतपुर में गुरुवार शाम को विवाह के ऐन मौके पर फेरों से कुछ देर पहले कन्या के नाबालिग होने की बात सामने आने के बाद विवाह रद्द कर दिए जाने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला पुलिस तक जा पहुंचा। जिसके बाद पुलिस एवं प्रशासन ने वर-वधु पक्ष को नाबालिग बच्ची की शादी नहीं करने के लिए पाबन्द किया है।
सूत्रों ने बताया कि शहर के मिलन मैरिज होम में आयोजित इस विवाह समारोह में वर पक्ष भरतपुर के मोहल्ला गोपालगढ़ और वधु पक्ष उत्तरप्रदेश के आगरा के निवासी हैं। बताया गया कि वधु के नाबालिग होने की जानकारी वर पक्ष को तब हुई जब विवाह की पूरी तैयारी हो गयी। उसी दौरान वधु को लेकर उसके परिजन गुरुवार को भरतपुर के मिलन मैरिज होम पहुंचे तब वर पक्ष को वधु के नाबालिग होने का पता चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित