वडोदरा , जनवरी 22 -- गुजरात के वडोदरा शहर में 22 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब बरामद कर 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सूचना के आधार पर 20 अलग-अलग जगहों पर छापा मारा गया। इस दौरान मौके से अवैध शराब की 39, बीयर की 10,087 तथा 40 क्वाटर बोतलें जब्त करके 18 लोगों को पकड़ लिया गया। जब्त शराब की कुल कीमत 22,08,039 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मामले दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित