वडोदरा , नवंबर 17 -- पश्चिम रेलवे में गुजरात के वडोदरा मंडल ने रेलवे स्टेशनों पर दिव्यांगजनों के लिए एक नई निःशुल्क सहायता सेवा शुरू की है, जिसका उद्देश्य रेल यात्रा को उनके लिए अधिक सहज, सुरक्षित और सुलभ बनाना है।

जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना ने सोमवार को यहां बताया कि मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत आर आर केबल फाउंडेशन के सहयोग से यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। "सुगम्य भारत अभियान" के अंतर्गत वडोदरा मंडल के 66 स्टेशनों पर कुल 172 क्रचेस (86 जोड़ी) प्रदान किए गए हैं। ये क्रचेस रेलवे स्टेशनों पर सहायता की आवश्यकता वाले दिव्यांग यात्रियों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित