अलवर , जनवरी 25 -- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने वंदे मातरम गीत के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि वंदे मातरम एक गीत नहीं वंदे मातरम एक संकल्प और अनुभूति है।
श्री यादव ने रविवार को राजस्थान में अलवर में पत्रकारों से कहा कि वंदे भारत वंदे मातरम भारत के विकास का सपना है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम एक प्रेरक गीत तो है पर एक संकल्प के साथ आत्मीयता के साथ जोड़ता है। यह विकसित भारत के संकल्प का गीत है।
श्री यादव ने कहा कि वंदेमारतम् एक परिल्पना है। धरती माता से हमारा जो पालन पोषण होता है उसको सस्य श्यामलम श्यालंम सुफलाम सुजलाम बनाने की जिम्मेदारी हमारी है। यही एक विकसित भारत का संकल्प है. जिसमें हम पारस्थितिकी विज्ञान और अर्थशास्त्र को साथ लेकर चलते हैं। वंदे मातरम के संकल्प को लेकर सब आगे बढ़ें और इस देश को आगे बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् सबका गीत है। सबको देश के बारे में सोच कर उसे आगे बढ़ाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित