‎बेगूसराय , जनवरी 11 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रविवार को कहा कि लोगों की सेवा ही भाजपा की राजनीति रही है और पार्टी के सभी नेता और मिलकर बिहार में मिले जनादेश को विकास, सुशासन और सेवा में परिवर्तित करने के संकल्प के साथ काम करेंगे।

‎‎श्री सरावगी आज बेगूसराय के सिंघौल में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के पुरातन कार्यकर्ता समागम सह अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन में अपने अग्रजों को याद करते हुए कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं उसमे एबीवीपी का बड़ा योगदान है।

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें गर्व है कि एबीवीपी में प्रशिक्षण लेने के बाद भाजपा के लिए कार्य करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा की बिहार में बढती लोकप्रियता में एबीवीपी का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का जो सपना देखा था, वह भाजपा की सरकार आते ही प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन गया है और अब पुनौरा धाम में भव्य माता जानकी के मंदिर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा ही भाजपा की राजनीति रही है और पार्टी के सभी नेता और मिलकर बिहार में मिले जनादेश को विकास, सुशासन और सेवा में परिवर्तित करने के संकल्प के साथ काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित