नयी दिल्ली , मार्च 23 -- लोकसभा में अमर शहीद और महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर सोमवार को उन्हें मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों को बताया कि वर्ष 1929 में आज ही के दिन भारत माता के तीन महान सपूतों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। इन महान वीरों ने अल्पायु में ही देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी वीरता, शौर्य और देशभक्ति ने एक स्वाधीन और सशक्त राष्ट्र की नींव रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित