नयी दिल्ली , मार्च 16 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में आज हुई विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आठ लोक सभा सांसदों का निलंबन मंगलवार को प्रश्न काल के बाद वापस लिया जाएगा।

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने आज बताया कि श्री बिरला की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया कि निलंबित किये गये सांसदों गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, एडवोकेट डीन कुरियाकोस, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, बी. मणिक्कम टैगोर, डॉ. प्रशांत यदोराव पाडोले, चामला किरण कुमार रेड्डी और एस. वेंकटेशन का निलंबन कल प्रश्न काल के बाद वापस लिया जाएगा।संसदीय कार्य मंत्री द्वारा लाये गए एक प्रस्ताव पर तीन फरवरी से शुरू हुई सत्र की शेष अवधि के लिए इन सभी को निलंबित किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित