नैनीताल/रामनगर , अप्रैल 27 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पांच दिवसीय नैनीताल भ्रमण पर सोमवार को रामनगर पहुंचे। उनका यहां पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री बिरला 27 और 28 अप्रैल को वन्य जीवों की ऐशगाह कहे जाने वाले प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में ही ठहरेंगे और वन्य जीवों का लुत्फ उठायेंगे।

अगले दिन वह नैनीताल भ्रमण पर आयेंगे। यहां वह प्रशासनिक अकादमी (एटीआई) में वन पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद के साथ ही पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष नैना देवी मंदिर एवं कैंची धाम भी जायेंगे और बाबा नीम करौली के दर्शन करेंगे। इस दौरान वह नैनी रिट्रीट होटल में ठहरेंगे। इसके साथ ही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 01 मई को वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित