नयी दिल्ली , फरवरी 25 -- दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को कहा लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है जब युवा नागरिक इसके इतिहास और प्रक्रियाओं के साथ सार्थक रूप से जुड़ते हैं।
श्री गुप्ता ने आज यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन 'संवाद 2026' में कहा कि "राष्ट्र की सेवा हमारे संवैधानिक सफर और उन संस्थानों की समझ पर आधारित होनी चाहिए जो इसकी रक्षा करते हैं,। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली विधान सभा सचिवालय के 'कॉफी टेबल बुक' स्टॉल का उद्घाटन किया और विशेष स्मारक प्रकाशन "शताब्दी-यात्रा: विट्ठलभाई की गौरव गाथा" को प्रदर्शित किया।
उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है जब युवा नागरिक इसके इतिहास और प्रक्रियाओं के साथ सार्थक रूप से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि विट्ठलभाई पटेल का जीवन सैद्धांतिक नेतृत्व और संसदीय मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि इस स्मारक कॉफी टेबल बुक को हिंदू कॉलेज के पुस्तकालय में रखा जाएगा, ताकि छात्र और शोधकर्ता विट्ठलभाई पटेल के इतिहास और भारत में विधायी परंपराओं के विकास का अध्ययन कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित