नयी दिल्ली , जनवरी 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा के गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि बनने तथा भारत के साथ आज हुए समझौतों के समय उनकी मौजूदगी ऐतिहासिक अवसर है।
श्री मोदी ने मंगलवार को यहां हैदराबाद हाउस में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौतों के दस्तावेजों के आदान प्रदान के बाद कहा कि यूरोपीय संघ के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा की भारत में यह मौजूदगी ऐतिहासिक क्षण है।
उन्होंने कहा "कल एक ऐतिहासिक क्षण था जब यूरोपीय संघ के नेताओं ने पहली बार भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। आज एक और ऐसा क्षण है, जब दो प्रमुख लोकतांत्रिक शक्तियां अपने संबंधों में एक निर्णायक अध्याय जोड़ रही हैं। इस ऐतिहासिक मौके पर दोनों नेता सहयोग और आपदा जोखिम प्रबंधन पर प्रशासनिक व्यवस्था पर दस्तावेजों के आदान-प्रदान के गवाह बने हैं।"श्री मोदी ने कहा कि आज भारत ने अपने इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता संपन्न किया है। सुखद संयोग है कि आज ही के दिन यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ भारत मुक्त व्यापार समझौता कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित