बेरूत , मार्च 04 -- लेबनान में बुधवार को इज़रायली हवाई हमलों की शृंखला में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 23 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी लेबनान के आधिकारिक सूत्रों ने दी है।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय से संबद्ध सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन अभियान केन्द्र ने बताया कि बेरूत के दक्षिण में स्थित अरामौन और सादियात क्षेत्रों पर हुए हवाई हमलों में छह लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गए। राहत दल कुछ स्थानों पर मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार पूर्वी लेबनान के बालबेक शहर में एक आवासीय परिसर पर हुए एक अन्य इज़रायली हवाई हमले में पांच लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित