भरतपुर , मार्च 05 -- राजस्थान में भरतपुर के खेडली मोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की योजना बनाते तीन बदमाशों गिरफ्तार करके उनसे अवैध हथियार बरामद किये।
पुलिस सू्त्रों ने गुरुवार को बताया कि नदबई थाना क्षेत्र के वांछित आरोपी लोकेन्द्र और हेमराज उर्फ हेमू अपने साथी के साथ हथियारों के साथ वारदात की फिराक में घूम रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने गुफा वाले हनुमान जी मंदिर के सामने बीहड़ क्षेत्र में दबिश देकर तीनों को धरदबोंचा।
पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान सचिन उर्फ सच्चू, लोकेन्द्र और हेमराज उर्फ हेमू के रूप में हुई है। उनसे एक अवैध देशी पिस्तौल, दो कट्टे, पांच जिंदा कारतूस और एक चोरी की बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित