आगरा , अक्टूबर 11 -- फिरोजाबाद में हुई दो करोड़ की लूट कांड में शामिल आगरा जीआरपी के सिपाही अंकुर प्रताप सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा अनुभाग अनिल कुमार झा ने सिपाही अंकुर प्रताप सिंह को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं। सिपाही अंकुर को सात अक्टूबर को सस्पेंड किया गया था लेकिन जांच पड़ताल के बाद अब बर्खास्त कर दिया है। जीआरपी के पुलिस उपाधीक्षक ने सिपाही अंकुर प्रताप सिंह की लूट में संलिप्तता की जांच की और जांच में दोषी पाए जाने के बाद दी गई रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्त किया गया है। फिरोजाबाद में हुई लूट कांड के मामले में सिपाही अंकुर प्रताप सिंह अभी जेल में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित