त्रिपोली , दिसंबर 17 -- लीबिया के उत्तर-पूर्वी शहर अल-हानिया के तट के पास एक नाव पलटने के बाद 32 बंगलादेशी प्रवासियों को बचा लिया गया है। लीबिया की अवैध-अप्रवासन विरोधी एजेंसी की अल-जबल अल-अख्दर शाखा ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
एजेंसी ने बताया कि नाव पर सवार सभी प्रवासियों को मंगलवार को सुरक्षित बचाकर अल-बायदा बंदीगृह में स्थानांतरित किया गया है, जहां उन्हें ज़रूरी मेडिकल देखरेख में रखा गया है। कुछ प्रवासियों को छोटी-मोटी चोटें भी आयी थीं। एजेंसी ने कहा कि यह घटना खराब मौसम के कारण हुई।
बयान में समुद्र के रास्ते अवैध प्रवासन के खतरों के बारे में भी चेतावनी दी गयी और तथाकथित "मौत की नावों" को इंसानी ज़िंदगी के लिए एक गंभीर खतरा बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित