मुंबई , फरवरी 24 -- अभिनेत्री और गायिका लिसा मिश्रा वर्ष 2026 को ध्यान में रखते हु अपने करियर में संगीत और अभिनय दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहती हैं। मनोरंजन इंडस्ट्री अक्सर कलाकारों को एक ही पहचान तक सीमित कर देती है, लेकिन लिसा मिश्रा ने अलग रास्ता चुनने का फैसला किया है। वर्ष 2026 को ध्यान में रखते हुए लिसा अपने करियर में संगीत और अभिनय दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहती हैं। वह यह मानने को तैयार नहीं हैं कि उन्हें सिर्फ एक ही रास्ता चुनना चाहिए, जैसा कि इंडस्ट्री में अक्सर देखने को मिलता है।

फिलहाल 'कॉल मी बे 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और तय शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही लिसा के नए म्यूज़िक प्रोजेक्ट्स पर भी काम चल रहा है और कई एक्टिंग प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं। वह अपने करियर को एक ही दिशा में नहीं, बल्कि अपनी अलग-अलग प्रतिभाओं को तलाशने के अवसर के रूप में देखती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित