पटना , दिसंबर 21 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया पैनलिस्ट नीरज कुमार ने रविवार को कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जिस तरह से बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव करते हैं, उससे प्रतीत होता है कि वह पितृसत्तात्मक समाज के प्रतिनिधि हैं।

श्री कुमार ने आज सोसल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्री प्रसाद व्यक्तिगत तौर अपनी बेटियों से मदद लेते हैं, लेकिन जब जायदाद या राजनीतिक विरासत की बारी आती है, तब उनको अपने पुत्र तेजस्वी यादव की याद आती है।

भाजपा के नेता ने कहा कि श्री प्रसाद को उनकी जिस बेटी रोहिणी आचार्या ने किडनी दिया,उसी बेटी को उन्ही के घर मे उनके पुत्र ने चप्पल से पीटने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि श्रीमती आचार्या अपमान की वजह से घर छोड़ कर चली गयी, लेकिन लालू प्रसाद चुप्पी साधे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित