नैनीताल , अप्रैल 17 -- त्तराखंड में नैनीताल जिले के लालकुआं में शनिवार को एक सड़क दुघर्टना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक ही परिवार के 08 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के बनभूलपुरा के लाइन नंबर 10 आजाद नगर निवासी शोएब अपने भाई शाहरुख और अन्य परिजनों के साथ ऑटो संख्या यूके04टीबी-2641 से लालकुआं की ओर जा रहा था।
आईओसी डिपो के सामने हाईवे पर बने कट के पास एक नेक्सॉन कार संख्या यूके04 एएन-4247 से ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और मौके पर चीख पुकार मच गई।
ऑटो में चार बच्चों समेत कुल नौ लोग सवार थे। हादसे में शाहरुख की पत्नी रोजी (28) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शाहरुख, उसके चार बच्चे अरहान, अर्श, उजैर और मन्नत के साथ ही रफीक, मुकद्दस और मेहरू बी अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित