भरतपुर , जनवरी 13 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना से लापता हुए सरकारी स्कूल के एक वरिष्ठ लिपिक का शव दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर बयाना-हिंडौन रेललाइन पर मिला है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बयाना कोतवाली के भावड़ा गली निवासी लखन शर्मा (52) सोमवार शाम बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटकर नहीं आये। उनका मोबाइल फोन भी घर पर ही रह गया था, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित