भीलवाड़ा , मार्च 06 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में सोनियाणा गांव में लापता युवक का शव शुक्रवार को उसी के खेत में मिला।
थाना प्रभारी घनश्याम सिंह मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान सोनियाणा निवासी राजेश (32) के रूप में हुई है। सुबह जब परिजन खेत पर गए, तो राजेश का शव वहां उल्टा पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा था जो पास ही एक छोटे खूंटे से बंधा था। घटना की सूचना मिलते ही गांव में पुलिस पहुंच गयी और साक्ष्य जुटाए। बाद में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।
परिजनों के अनुसार, राजेश गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे घर से निकला था, उसके बाद वह लौटकर नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित