श्रीगंगानगर , दिसम्बर 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के पंचायत समिति पदमपुर क्षेत्र में तैनात ग्राम सचिव दिनेश कालडा (55) का शव शुक्रवारको अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में 87-जीबी के पास गंगनहर की एक वितरिका के अंतिम छोर पर मिला।
सूत्रों ने बताया कि श्रीगंगानगर के शंकर कॉलोनी निवासी श्री कालड़ा बुधवार को सुबह अपने घर से स्कूटी लेकर निकले थे। बाद में उनकी स्कूटी गंगनहर की बारहमासी नहर पर लावारिस हालत में मिली। वहीं पर उनकी चप्पलें और शॉल भी पड़ा था। तभी से आशंका व्यक्त की जा रही थी कि दिनेश कालडा नहर में गिर गये हैं।
इस संबंध में उनके एक परिजन ने सदर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। नहरों में ही उनकी तलाश की जा रही थी। आज शाम अनूपगढ़ थाना के प्रभारी पुलिस निरीक्षक ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि दिनेश कालड़ा का चक 87 जीबी के पास नहर के अंतिम छोर पर मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार दिनेश कालड़ा कैंसर रोग से ग्रसित थे। उनको कुछ दिन पहले ही कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था। उनका इलाज भी चल रहा था। समझा जा रहा है कि इस बीमारी से ग्रसित होने के कारण दिनेश कालड़ा मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित