ललितपुर , जनवरी 16 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर के जखौरा क्षेत्र में लापता युवक का शव शुक्रवार को सड़क किनारे मिला।
पुलिस ने बताया कि जखौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम धुरवारा निवासी रतिराम सेन (38) गुरूवार को अपने घर से गया हुआ था, जब वह घर वापिस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच आज सुबह जखौरा-बांसी के रोड के किनारे उसका शव पड़ा मिला।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जखौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थानाध्यक्ष जखौरा ने बताया कि पुलिस मौत के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित