ललितपुर , अप्रैल 01 -- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बुधवार को रेलवे ट्रैक पर एक छात्रा का क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
ललितपुर-टीकमगढ़ रेलवे ट्रैक पर राहगीरों ने शव देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी। शव की पहचान कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम राजघाट क्षेत्र के मजरा गेलौरा निवासी मोहनी (19) के रूप में हुई है। मृतका के मामा पर्वत सिंह ने बताया कि मोहनी बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह घर से खेत पर जाने की कहकर निकली थी। संभावना है कि खेत पर जाते समय रेलवे पटरी पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित