ललितपुर , जनवरी 19 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के पाली क्षेत्र में सोमवार को मोटर साईकिल का संतुलन बिगड़ने से गिरी महिला को पीछे आ रहे ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली तालबेहट क्षेत्रांतर्गत ग्राम बम्होरी निवासी शशि रजक (60) पत्नी ज्ञानी रजक अपने भाई विनोद रजक (35) व भतीजे रामकिशोर रजक (15) के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर ग्राम बम्होरी आ रही थीं। थाना पाली क्षेत्रांतर्गत राजमार्ग-44 पर स्थित ग्राम बंगरिया के पास पहुंची थी, तभी विनोद रजक की मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया व महिला शशि रजक मोटरसाइकिल से नीचे गिर गईं, उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसें कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित