ललितपुर , दिसम्बर 18 -- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बीमारी के चलते हुुई पुत्र की मौत से दुखी एक महिला ने गुरूवार को कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम कल्यानपुरा निवासी रामदुलारी राजपूत (80) के पुत्र को हुई गंभीर बीमारी के चलते उसका उपचार महाराष्ट्र के नागपुर स्थित चिकित्सालय में पिछले काफी समय से चल रहा था । उपचार के दौरान उसकी आज मौत हो गई, जब यह सूचना उसको मिली, तो रामदुलारी दुखी होकर घर के पीछे स्थित कुएं में कूद गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित