ललितपुर , फरवरी 8 -- उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में रविवार को पिकअप वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसाईं निवासी श्रीराम (32) पुत्र बारेलाल मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम मसौराखुर्द के पास प्याज से भरी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित