ललितपुर , दिसम्बर 18 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के महरौनी कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार को डम्फर की टक्कर से बाईक सवार किसान की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली महरौनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम सैदपुर निवासी कोमल सिंह राजपूत (28) किसी कार्य से ललितपुर आया था। वापिस सैदपुर स्थित अपने घर लौटते समय सदर कोतवाली अंतर्गत चंदेरा स्थित राजमार्ग 44 पर झांसी की ओर से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित