चित्तौड़गढ़ , दिसम्बर 18 -- राजस्थान में चितौड़गढ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की लघु उद्योग भारतीय की महिला इकाई की ओर से स्वदेशी, महिला उद्यमिता और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव 'स्वयंसिद्धा-2025' का आयोजन किया जा रहा है।
स्वयंसिद्धा -2025 की संयोजक राशि मूंदड़ा ने गुरुवार को बताया कि यह आयोजन 20 से 22 दिसम्बर तक रंगीलो राजस्थान कला उद्यमिता और आत्मविश्वास के विषय पर आधारित है। इसका उद्देश्य महिला नेतृत्व वाले व्यवसायों, स्थानीय कारीगरों, स्वदेशी उत्पाद, युवा उद्यमियों को मंच प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि यहां तीन दिवसीय आयोजन में 65 से अधिक स्वदेशी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की स्टॉल लगेंगी। इसमें खाद्य, फैशन, हथकरघा, शिल्प कला, आभूषण, आयुर्वेदिक उत्पाद, ऑर्गनिक उत्पाद, गृह सज्जा, सिल्क, पटोला एवं बंधेज की साड़ियां शामिल हैं। महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों को प्राथमिकता दी गई है। इस दौरान चित्तौड़गढ़ एवं राजस्थान की लोक कला, संस्कृति और विरासत की दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित