भिंड , अक्टूबर 30 -- मध्यप्रदेश के भिंड जिले में लगातार बारिश से धान की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

गोहद अनुभाग के सर्वा गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जिले में करीब 55 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की फसल बोई गई थी, जिनमें से 15 हजार हेक्टेयर में कटाई हो चुकी है और 35 हजार हेक्टेयर में फसल अब भी खड़ी है। खेतों में भीगी फसल और कर्ज का बोझ किसानों को आर्थिक संकट में धकेल रहा है।

गांव के किसान बृजमोहन सिंह तोमर ने बताया जो लागत लगाई थी, वह भी निकलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही। फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।

जिले के उप संचालक कृषि के.के. पांडेय ने आज यहां कहा कि खराब फसल का सर्वे कराया जा रहा है। नुकसान का आकलन किया जाएगा। जिन किसानों की फसल खेत में बिछ गई है या पानी में डूबी है, उन्हीं की फसल का नुकसान माना जाएगा। जहां फसल सीधी खड़ी है, वहां कोई क्षति नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित