पटना , मार्च 28 -- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपामाले) के राज्य सचिव कुणाल ने उत्तर और पूर्वी बिहार के विभिन्न जिलों में लगातार तीसरी बार हुई भीषण ओलावृष्टि से मक्का, गेहूं और दलहन सहित खड़ी फसलों की भारी तबाही पर गहरी चिंता जताई है।
श्री कुणाल ने आज बयान जारी कर कहा कि इस बार की ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है और पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को पूरी तरह बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की सालभर की मेहनत एक झटके में नष्ट हो गई है। बढ़ती लागत, कर्ज और बाजार की मार से परेशान किसान इस नई आपदा से बेहद हताश और असहाय महसूस कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस राहत कदम सामने नहीं आया है, जो बेहद दुखद और चिंताजनक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित