लखीमपुर खीरी , मार्च 11 -- ) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस ने मंगलवार की रात लेखपाल शशांक को 32 बोर की अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार और दबंगई के आरोपों में पहले से चर्चित शशांक को थाना शारदानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। शारदा नगर के उप निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात सूचना मिलने पर आरोपी को घेरा गया, लेकिन पुलिस देखकर वह लखीमपुर की तरफ भागा जिसको पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा । आरोपी ने बताया कि अवैध असलहा उसने अपनी सुरक्षा के लिये किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था । पुलिस एफआईआर दर्ज अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित