देहरादून , मई 05 -- उत्तराखंड स्थित श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आई एक महिला श्रद्धालु मंगलवार को घोड़े से गिरने के कारण घायल हो गई।

आपदा नियंत्रण कक्ष श्री केदारनाथ धाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम 18:19 बजे सूचना मिली कि रुद्र बिंदु से नीचे भैरव घाटी में एक महिला यात्री तृप्ति नागर (36) लखनऊ उत्तर प्रदेश घोड़े से गिर गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित