न्यू चंड़ीगढ़ , अप्रैल 19 -- लखनऊ सपुर जायंट्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 20026 के 29वें मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव दिग्वेश राठी की जगह एम सिद्धार्थ को एकादश में शामिल किया गया है।
वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि अब तक हमने पहले बैटिंग नहीं की है। मैंने पहले भी कहा था कि जब आप बेहतर हो रहे होते हैं, तो मुकाबला खुद से ही होता है। हमें एक बड़ी जीत हासिल करनी है। टीम वही रहेगी।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-पंजाब किंग्स (एकादश) : श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कॉनली, शशांक सिंह, नेहाल वाढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित