लखनऊ , मार्च 27 -- उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गुजरात बैंक डकैती में वांक्षित करीब 16 वर्ष से फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की तरफ से यह गिरफ्तारी गुजरात पुलिस की सूचना पर की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह, पुत्र चन्द्रभान सिंह उर्फ अजय सिंह, निवासी ग्राम खजुरन, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर का रहने वाला है। जिसे एक दिन पूर्व एसटीएफ ने पीजीआई थानाक्षेत्र में वृन्दावन योजना सेक्टर 9 से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना अदाजान, सूरत (गुजरात) में वर्ष 2010 में डकैती समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित