लखनऊ , मार्च 19 -- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया कंटेंट को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए इन्फ्लुएंसर्स से सकारात्मक संदेश देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किया जाने वाला हर पोस्ट केवल व्यक्तिगत अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी भी है।

गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने इन्फ्लुएंसर्स को उनके कंटेंट को लेकर सुझाव भी दिए।

बैठक के बाद सोशल मीडिया के जरिये अखिलेश यादव ने कहा कि एक इन्फ्लुएंसर के रूप में यह दायित्व बनता है कि वह समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करे। सकारात्मक सोच और संदेश न केवल समाज को बेहतर बनाते हैं, बल्कि इससे जुड़ने वाली ऑडियंस भी अधिक भरोसेमंद और स्थायी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित