लखनऊ , मार्च 12 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महत्वाकांक्षी ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का लोकार्पण शुक्रवार को किया जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने से लखनऊ की जीवनरेखा मानी जाने वाली गोमती नदी के किनारे से होकर पांच लाख से अधिक लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से परियोजना का लोकार्पण करेंगे।
ग्रीन कॉरिडोर के तहत समतामूलक चौराहा से निशातगंज मार्ग, निशातगंज से हनुमान सेतु, हनुमान सेतु से डालीगंज और डालीगंज से पक्का पुल तक ब्रिज, आरओबी और सड़क का निर्माण किया गया है। परियोजना का पहला चरण सात किलोमीटर और दूसरा चरण चार किलोमीटर लंबा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित