लखनऊ , फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 20 फरवरी तक चलेगा। सत्र के सुचारु और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।
बजट सत्र के दौरान विधानसभा और विधान परिषद परिसर सहित आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी तरह के अनधिकृत धरना-प्रदर्शन पर सख्त नजर रखी जाएगी। विधानभवन क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से चार जोन और दस सेक्टर में विभाजित किया गया है, ताकि हर गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यातायात को सुचारु रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) को भी तैनात किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित