लखनऊ , अप्रैल 07 -- लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले थानों को लेकर मार्च 2026 माह की जारी परफार्मेंस रिपोर्ट में 49 थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं जबकि रैंकिंग में शहर के वीवीआइपी थानों की सूची में शामिल गोमतीनगर थाने का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है।

वहीं सबसे कमजोर प्रदर्शन में शामिल विभूतिखंड थाने को 85 प्रतिशत अंक मिले हैं और यह रैंकिंग में सबसे नीचे 1579वें स्थान पर है।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से पुलिस थानों के कार्यों का मूल्यांकन करने के बाद जारी रिपोर्ट में इंदिरानगर, बक्सी का तालाब, महानगर, अलीगंज, मंडियांव, सुशांत गोल्फ सिटी, गाजीपुर, तालकटोरा, गोसाईंगंज, पारा, जानकीपुरम, वजीरगंज, काकोरी, आशियाना, ठाकुरगंज, चिनहट, मोहनलालगंज, हजरतगंज, चौक, आलमबाग, कैन्ट, गोमतीनगर विस्तार और महिला थाना, जानकीपुरम, बनथरा, दुबग्गा, रहिमाबाद, कैसरबाग, निगोहा, नाका हिन्डोला और अमीनाबाद जैसे 49 थानों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। इन थानों का प्रदर्शन सभी मानकों पर संतोषजनक पाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित