हरिद्वार , अप्रैल 06 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने सोमवार को आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में की गई। पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी वारंटों की तामील सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने वांछित चल रहे आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित