नैनीताल , जनवरी 23 -- उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में आखिरकार साल की पहली बारिश ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण सरोवन नगरी की पहाड़ियां, माल रोड, स्नो व्यू, हिमालय दर्शन समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडी फुहारें देखने को मिलीं, जिससे पूरे शहर का मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के भीतर नैनीताल और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। साथ ही तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
नैनीताल में हुई पहली बारिश ने न सिर्फ मौसम ठंडा हुआ बल्कि हिमपात और पर्यटन को लेकर नई उम्मीदें भी जगी हैं। बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड में इजाफा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित