बिहार मजदूर मौत डेहरी ऑन सोन, अप्रैल 26 -- रोहतास जिले में डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के पास रविवार को रेलगाड़ी से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई।
मृतक छोटू राम औरंगाबाद जिला के बारुण थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का रहने वाला था और डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ी पड़कर मजदूरी करने गया की ओर जा रहा था।
प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक ट्रेन के पायदान पर खड़े हो कर सफर कर रहा था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह रेलवे स्टेशन के पास ही पाली पुल के पास नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।
इसके बाद रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के अस्पताल भेजा तथा उसके परिजनों को भी सूचना दी गई।
पोस्टमार्टम के बाद छोटू राम के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित