सासाराम, अप्रैल 12 -- बिहार में रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह बाइक पर सवार तीन लोग जा रहे थे। इस दौरान बढ़ईया बाग मुहल्ला में ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के कोचस थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांवनिवासी परमा कुमार (23), उसकी भाभी खुशबू देवी (28) और भतीजी काव्य (04) के रूप में की गयी है। सभी लोग सासाराम के तकिया मुहल्ला में किराया के मकान में रहते थे।परमा कुमार की दादी का निधन हो गया था, जिसके श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिये तीनो लोग सासाराम से अपने गांव जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित