सासाराम , अप्रैल 14 -- बिहार में रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि चेनारी थाना क्षेत्र निवासी रीमा देवी ने सोमवार को अपने घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने माइक्रो फाइनेंस कंपनी से कुछ रुपए ऋण के रूप में लिये थे।वह ऋण की राशि चुकता नहीं कर पा रही थी। कल भी माइक्रोफाइनेंस वाले उसके घर किस्त का पैसा लेने पहुंचे थे।उसके बाद से ही वह काफी तनाव में थी। ऋण वसूली करने वाले एजेंट के जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।

सूत्रों ने बताया कि रीमा देवी अपने घर के पास ही समोसा बेचती थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित