डेहरी आन सोन , फरवरी 26 -- बिहार में रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्रमें गुरुवार की सुबह तमिलनाडु के पर्यटकों से भरी बस ने एक ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे एक व्यकि की मौत हो गई तथा 19 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुअरा गांव के समीप आज सुबह तमिलनाडु के कांचीपुरम के पर्यटकों से भरी बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 19 लोग घायल हो गए। बस पर 24 लोग सवार थे।घायलों को नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैlसूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान तमिलनाडु के कांचीपुरम अब्राहम स्ट्रीट निवासी राजू एम (72) के रूप में की गयी है। मृतक एवं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित