डेहरी आन सोन , जनवरी 25 -- बिहार में रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को अपराधियों ने जमीन विवाद में दो प्रॉपर्टी डीलरों की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि डुमरीया गांव में अपराधियों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी है । मृतकों की पहचान जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के उचैला गांव निवासी जलेश्वर सिंह के पुत्र रूपेश कुमार उर्फ मंटू ( 35)और तिलौथू गांव निवासी विनय कुमार प्रजापति के रूप में की गयी है। दोनों दवा की दुकान चलाते हैं और मिलकर प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करते थे।

सूत्रों ने बताया कि मृतक रूपेश के भाई चिंटू कुमार ने पप्पू सिंह पर जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित