डेहरी आन सोन , दिसंबर 17 -- बिहार में रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम दो बाइक के बीच हुयी टक्कर में चार युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ढेलाबाग मौना पथ गोही गांव के समीप दो बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी। इस घटना में चार युवकों की मौत हो गई.। बाइक की टक्कर में एक बाइक में आग भी लग गई।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान डालमियानगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बीघा निवासी उमा शर्मा के पुत्र विकास शर्मा एवं संजय तिवारी के पुत्र विकास तिवारी , नासरीगंज थाना क्षेत्र के मांगितपुर निवासी लोहा शर्मा के पुत्र अनमोल शर्मा के रूप में की गयी है। एक अन्य युवक की पहचान नहीं की जा सकी है। शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित