दुबई , दिसंबर 15 -- गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद विरन चामुदिता (62) और चमीका हीनातिगाला (नाबाद 51) की जुझारू पारियों के दम पर श्रीलंका ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में अफगानिस्तान को चार गेंदे शेष रहते दो विकेट से हरा दिया।
आज यहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 235 रनों का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में खालिद अहमजई (नौ) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद उस्मान सादत और फैसल शिनोजदा की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। 22वें ओवर में चमीका हीनातिगाला ने फैसल शिनोजदा (39) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे अंतराल पर अफगानिस्तान के विकेट गिरते रहे। उस्मान सादत ने 87 गेंदों में सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली। उज़ैरुल्लाह नियाजई (25) कप्तान महबूब खान (25), अज़िज़ुल्लाह मियाखिल (31), नूरीसतानी ओमरजई (29), अब्दुल अजीज (13) रन बनाकर आउट हुये। अफगानिस्तान का आखिरी विकेट 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर रूहुल्लाह अरब (दो) के रूप में गिरा। श्रीलंका के लिए सेतमिका सेनेविरत्ने और दुलनित सिगेरा ने तीन-तीन विकेट लिये। रसित निमसारा और चमीका हीनातिगाला को दो-दो विकेट मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित